AAP के आरोपों पर BJP का पलटवार, संजय सिंह पर मानहानि केस की चेतावनी*
AAP सांसद संजय सिंह के भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि AAP नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में संजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी भाजपा ने संजय सिंह से आरोपों पर माफी की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर वे माफी नहीं मांगते, तो उन पर मानहानि का केस दर्ज किया जाएगा। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल पहले ही 6 बार भाजपा नेताओं से माफी मांग चुके हैं, अब संजय सिंह की बारी है।






