दिल्ली में चुनाव प्रचार थमा, आप और भाजपा नेताओं पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले दर्ज

दिल्ली में चुनाव प्रचार थमा, आप और भाजपा नेताओं पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले दर्ज*
दिल्ली में चुनाव प्रचार समाप्त होते ही गहमागहमी तेज हो गई। मुख्यमंत्री आतिशी की शिकायत पर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बेटे मनीष बिधूड़ी और रवि दयामा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। गोविंदपुरी थाने में धारा 126 आरपी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। वहीं, आप उम्मीदवार आतिशी पर भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें फतेह सिंह मार्ग पर 50-70 समर्थकों और 10 वाहनों के साथ प्रचार करते पाया, और अधिकारियों के निर्देश न मानने पर एफआईआर दर्ज की गई। दोनों मामलों में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

1608 views