राष्ट्रीय राजमार्गों पर एक समान टोल नीति पर काम कर रहा मंत्रालय : नितिन गडकरी*
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को बताया कि मंत्रालय राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों को राहत देने के लिए एक समान टोल नीति पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का राजमार्ग बुनियादी ढांचा अब अमेरिका के समकक्ष है। गडकरी ने बताया कि मंत्रालय राष्ट्रीय राजमार्गों पर बाधा रहित जीएनएसएस आधारित टोल संग्रह प्रणाली लागू करने की योजना बना रहा है।






