वनडे में नया कीर्तिमान रचने के करीब विराट कोहली, 14,000 रन बनाने के लिए 94 रनों की दरकार

वनडे में नया कीर्तिमान रचने के करीब विराट कोहली, 14,000 रन बनाने के लिए 94 रनों की दरकार*
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे तेज 14,000 रन पूरे करने की कगार पर हैं। कोहली के 283 पारियों में 13,906 रन हैं और वे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 94 रन दूर हैं। सचिन ने 2006 में 350वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि, कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी निराशाजनक प्रदर्शन किया और हालिया वनडे मैचों में बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज की शुरुआत 6 फरवरी से नागपुर में होगी, जो चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया की तैयारियों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

1742 views