बजट 2025 : मध्यम वर्ग को बड़ी राहत, 12 लाख तक की आय कर मुक्त*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। नए बजट में 12 लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त कर दिया गया है, जबकि वेतनभोगियों के लिए यह सीमा 12.75 लाख रुपये होगी। वरिष्ठ नागरिकों को भी ब्याज आय पर अब 1 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा, किसानों, महिलाओं और गरीब गिग श्रमिकों के लिए अहम घोषणाएं की गईं। किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई, जबकि शहरी विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।






