यूपी को प्रधानमंत्री आवास योजना में 350 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान

यूपी को प्रधानमंत्री आवास योजना में 350 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान*
उत्तर प्रदेश में छोटे मकान पाने का सपना संजोए बैठे लोगों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना-दो के तहत राज्य को 350 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। सरकार अगले पांच साल में 15 से 20 लाख लोगों को मकान देने की योजना बना रही है। केंद्रीय बजट के तहत यूपी को 18 प्रतिशत बजट मिलने की उम्मीद है, जिससे हर साल तीन से चार लाख लोगों को मकान मिल सकेंगे। इसके अलावा, पीएम आवास योजना-एक के बचे पैसों के लिए भी बजट दिया गया है, जिससे करीब 1979 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है।

1541 views