केंद्र ने TDS की सालाना सीमा को ₹2.4 लाख से बढ़ाकर छह लाख करने का रखा प्रस्ताव; इन्हें होगा फायदा

केंद्र ने TDS की सालाना सीमा को ₹2.4 लाख से बढ़ाकर छह लाख करने का रखा प्रस्ताव; इन्हें होगा फायदा*
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में किराये पर टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) की सालाना सीमा को 2.4 लाख रुपये से बढ़ाकर 6 लाख रुपये करने का ऐलान किया है। यह बदलाव छोटे करदाताओं और किरायेदारों के अनुपालन बोझ को कम करने के उद्देश्य से किया गया है। सरकार ने टीडीएस नियमों को सरल बनाने और नए आयकर विधेयक को संसद में पेश करने की भी घोषणा की। इसके अलावा, आरबीआई की उदारीकृत प्रेषण योजना के तहत प्रेषण पर टीसीएस की सीमा 7 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है।

2278 views