मध्यम वर्ग को बड़ी राहत, 12 लाख तक की आय पर नहीं लगेगा टैक्स*
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2025 में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई आयकर नहीं लगेगा, जबकि स्टैंडर्ड डिडक्शन जोड़ने के बाद वेतनभोगियों के लिए यह सीमा 12.75 लाख रुपये होगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस छूट की सीमा 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख रुपये और किराये की आमदनी पर टीडीएस छूट की सीमा 6 लाख रुपये कर दी गई है। साथ ही, अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने की अवधि को 2 साल से बढ़ाकर 4 साल कर दिया गया है।






