कांग्रेस ने बजट 2025-26 को बताया ‘गुमराह करने वाला

कांग्रेस ने बजट 2025-26 को बताया ‘गुमराह करने वाला*
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट 2025-26 को ‘गोली के घावों पर बैंडेज’ करार देते हुए इसे सरकार की खोखली नीतियों का परिणाम बताया। कांग्रेस ने बजट की आलोचना करते हुए कहा कि यह महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी जटिलताओं जैसी समस्याओं का समाधान नहीं करता। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे जनता को गुमराह करने वाला बताते हुए सरकार पर मध्यम वर्ग को मामूली राहत देने और किसानों, महिलाओं व युवाओं के लिए ठोस उपाय न करने का आरोप लगाया।

3350 views