राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण : भारत को विकास की नई दिशा देने की अपील*
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच, संसद का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए देश को विकसित भारत का संदेश दिया। उन्होंने महाकुंभ हादसे पर दुख जताया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, पीएम विद्यालक्ष्मी योजना और डिजिटल इंडिया के बारे में कई अहम योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने भारत को एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने कोविड और वैश्विक चिंताओं के बावजूद स्थायित्व और लचीलापन दिखाया है। उन्होंने भारत के डिजिटल फ्रंट और साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला।






