पीएम मोदी ने बजट सत्र के शुभारंभ पर किए महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार साझा*

पीएम मोदी ने बजट सत्र के शुभारंभ पर किए महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार साझा*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बजट सत्र की शुरुआत से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि “नवाचार, समावेशन और निवेश” देश की आर्थिक प्रगति के तीन मुख्य आधार हैं। उन्होंने कहा कि यह सत्र ऐतिहासिक कानूनों को पारित करने और देश को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। और कहा कि यह बजट “विकसित भारत” के लक्ष्य की ओर नया विश्वास और ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने विशेष रूप से नारी सशक्तिकरण और समाज के हर वर्ग के कल्याण पर जोर दिया। उन्होंने सभी सांसदों, विशेषकर युवाओं से इस सत्र में सक्रिय भागीदारी की अपील की और विश्वास जताया कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।

1675 views