गणतंत्र दिवस विशेषांक का विमोचन माननीया पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रद्धेया श्रीमती सुमित्रा महाजन जी ने किया
इंदौर 28 जनवरी | अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त क्षीरसागर राष्ट्रीय पत्रिका के गणतंत्र दिवस विशेषांक का विमोचन पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रद्धेया श्रीमती सुमित्रा महाजन जी ने किया | इस विशिष्ट अवसर पर “ताई” ने क्षीरसागर के विशेषांकों की सराहना करते हुए सभीको गणतंत्र पर्व की हार्दिक बधाइयाँ दी |
इस गरिमापूर्ण सादगी भरे आयोजन में श्रद्धेया ताई का आत्मीय स्वागत विश्व कल्याण अनुष्ठान केन्द्र नामक पवित्र आश्रम के प्रणेता एवं क्षीरसागर के प्रधान सम्पादक पूज्य गुरुदेव पं.डॉ.भरत कुमार ओझा “भानु” एवं प्रबंध संपादक डॉ.श्रीमती सपना ओझा ने सादर कृतज्ञ भाव से किया |
( चित्र में-गणतंत्र विशेषांक विमोचन करते हुए श्रद्धेया ताई सहित डॉ.सपना एवं पूज्य गुरुदेव | )
2211 views





