टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत की इंग्लैंड पर शानदार जीत

टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत की इंग्लैंड पर शानदार जीत*
भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत की। 133 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने केवल 12.5 ओवर में हासिल किया, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में 130+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की सबसे तेज जीत है। अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतक जड़ा और 79 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया। अगला मैच 25 जनवरी को चेन्नई में होगा।

2814 views