अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा सोनकच्छ ने जरूरतमंद बस्ती में जाकर किया सामग्री वितरण*

*अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा सोनकच्छ ने जरूरतमंद बस्ती में जाकर किया सामग्री वितरण*

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल की अंचल प्रमुख मनीषा लाठी ने बताया कि
दिनांक 20/1/2025 सोमवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखा सोनकच्छ की सदस्यों ने सांवेर एवं पिपल्या बक्सू की जरूरतमंद बस्ती में जाकर बच्चों के लिए स्कूल बैग्स, जैकेट, बिस्किट एवं कपड़ों का वितरण किया। महिलाओं के लिए भी गादी ,रजाई, कंबल ,कपड़े, शॉल, चादर, पर्स आदि सामग्री का वितरण किया। पुरुषों के लिए भी कपड़े एवं जूते चप्पल का वितरण किया गया इस प्रकल्प में शाखा की जनसंपर्क समिति सदस्य आकृति गंगवाल ने अपने पारिवारिक आयोजन के शुभ अवसर पर शाखा के बैनर तले विशेष सहयोग दिया। साथ ही खुशबू मोदी ने भी बच्चों के लिए सभी उम्र के बच्चों के लिए अपनी औरसे जैकेट लाकर इस प्रकल्प में विशेष सहयोग दिया । शाखा सदस्य बाल विकास समिति प्रमुख वैशाली जैन एवं उपाध्यक्ष एकता दरक की ओर से तिल्ली के लड्डू बांटे गए । शाखा की सभी बहनों ने भी अन्य सामग्री देकर अपना अमूल्य सहयोग दिया। इस अवसर पर अंचल प्रमुख मनीषा लाठी, पूर्व अध्यक्ष अरुणा भूतड़ा, अध्यक्ष मीना राठी ,उपाध्यक्ष एकता दरक, आकृति गंगवाल, खुशबू मोदी,ललिता मेहता,संतोष गुप्ता, वैशाली जैन एवं उर्मिला गंगवाल आदि बहनें उपस्थित रहीं।

2077 views