गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह की तैयारियों का जायजा 
इंदौर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। आयोजन की तैयारियां जारी हैं। इसी सिलसिले में आज कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने नेहरू स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
1809 views





