सोनिया गांधी ने किया ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन, अब कांग्रेस मुख्यालय का नया पता 9A कोटला रोड होगा

सोनिया गांधी ने किया ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन, अब कांग्रेस मुख्यालय का नया पता 9A कोटला रोड होगा*
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने दिल्ली में नये पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी भी मौजूद रहे।कांग्रेस का पुराना मुख्यालय लुटियंस बंगला जोन में 24 अकबर रोड पर स्थित था। लेकिन अब कांग्रेस मुख्यालय का नया पता कोटला मार्ग पर 9-ए इंदिरा गांधी भवन हो गया है। नये बिल्डिंग की आधारशिला सोनिया गांधी ने 28 दिसंबर 2009 को रखी थी|

1876 views