घरेलू शेयर बाजार ने बड़ा गोता लगाया; सेंसेक्स 1100 अंक गिरा, निफ्टी 23700 से फिसला*
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को हरे निशान पर कारोबार शुरू होने के बावजूद बिकवाली हावी हो गई। सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर सेंसेक्स 1,151.41 (1.45%) अंकों की गिरावट के साथ 78,085.34 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 317.80 (1.32%) अंक गिरकर 23,686.95 पर पहुंच गया। इससे पहले, भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 296.94 अंक चढ़कर 79,520.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 85.2 अंक चढ़कर 24,089.95 के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन शुरुआती तेजी बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। गिरावट की वजह विदेशी फंड निकासी और सतर्कता मानी जा रही है।






