भारत पहुंचा एचएमपीवी वायरस, आईसीएमआर ने कहा- कर्नाटक में दो संक्रमित मिले, अलर्ट जारी

भारत पहुंचा एचएमपीवी वायरस, आईसीएमआर ने कहा- कर्नाटक में दो संक्रमित मिले, अलर्ट जारी*
चीन में फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) संक्रमण की भारत में दस्तक हो गई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा कि कर्नाटक में दो एचएमपीवी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं केस मिलने के बाद कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने आपात बैठक बुलाई है। चीन में इन दिनों ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वायरस से बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की खबरें आ रही हैं। इसे लेकर भारत में भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। कई राज्यों ने एडवाइजरी और अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही भारत में एचएमपीवी वायरस के दो केस सामने आए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा कि एचएमपीवी के दो केस मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि बंगलूरू के बैपटिस्ट अस्पताल में एक आठ महीने की बच्ची में एचएमपीवी वायरस जैसे लक्षण पाए गए हैं।

2010 views