गौ माता राष्ट्र माता सरकार जल्दी घोषित करे : मुनि नीलेश चंद्र विजय
साधर्मिक भाई ओ के साथ आदिवासी ओ का भी उत्थान करे : हार्दिक हुंडिया ।
महाराष्ट्र में गौ माता को राज माता घोषित करने वाले महाराष्ट्र के डेप्युटी मुख्य मंत्री एक नाथ शिंदे को बधाई देते हुये राष्ट्र संत निलेश मुनि ने कहा की गौ माता को राष्ट्र माता भारत सरकार जल्द से जल्द घोषित करे । महाराष्ट्र की पुण्य धरा पर बसा मिनी मोहन खेड़ा , मोहना नगरे श्री मद विजय राजेंद्र सूरीश्वर महाराजा के १८७ जन्म एवं ११८ वा स्वर्गारोहन गुरु सप्तमी मेला महोत्सव के शुभ अवसर पर हजारों की भारी जन मेदनी में अपने प्रवचन में मुनि नीलेश चंद्र ने कहीं । जैन समाज वरिष्ठ के वरिष्ठ समाज सेवी हार्दिक हुंडिया ने कहा जैनों साधर्मिक भाईओ के साथ साथ आदिवासीओ उत्थान के कार्य में भी लग जाये । बड़े दुख की बात है की एक आदिवासी को कुछ धर्म वाले उनके के धर्म में प्रवेश कराके हमारे हिंदू धर्म को नुकशान करते है ? कई आदिवासी दूसरे धर्म में जाकर हमारी हिंदू की बस्ती को इसी तरह से भी नुकशान करते है , क्यों की जो आदिवासी हिंदू से दूसरे धर्म में जाते है तो हिंदूओ की बस्ती इसी तरह भी कम हो जाती है , जो हमारे देश के लिये ख़तरे की निशानी है । नीलेश मुनि ने कहा कल्याण के आजु बाजू जो आदिवासी पट्टा है वहाँ स्कूल , हॉस्पिटल खोले जाये ताकि वो धर्म परिवर्तन ना करे । राजेश रूपावत जैसे धर्म प्रेमी ने कहा की गुरदेव आप हम को गाइडेंस दो हम हमारे देश के विकाश के लिये जो भी जरूरी कार्य होगा हम जरूर करेंगे । हार्दिक हुंडिया ने निलेश मुनि के कार्यो की जमकर तारीफ की और कहा की निलेश मुनि सिक्सटी फोर्टी वाले नहीं है , वो जहाँ भी जायेंगे वहाँ के संघ को मजबूत करने वाले संत है , हमे ऐसे संतों की जरूरत है । नीलेश मुनि ने कहा की धर्म तब बचेगा जब धर्म करने वाले बचेंगे ? हमे मिलकर हिंदू राष्ट्र को जल्द से जल्द घोषित कराना है । हार्दिक हुंडिया ने कहा की मुनि नीलेश चंद्र जल्दी मध्य प्रदेश , राजस्थान और गुजरात जायेंगे वहा भी महाराष्ट्र की तरह राज माता घोषित कराने के लिए आंदोलन भी कर सकते है । हार्दिक हुंडिया ने कहां की देश के कोने कोने में किसी भी भारत वासी को ना तकलीफ़ हो वो भी हमे देखना है । दादा गुरुदेव के आशीर्वाद से आज उनके दर्शन , सेवा , पूजा करने हम सब इक्कठे हुये है तो हम सब मिलकर दादा गुरुदेव के सिद्धांतों को भी आगे बढ़ायेंगे । सेवा फाउंडेशन वाले रमेश भाई ने कहा की हमे राष्ट्र संत निलेश मुनि की जो अबोल जीवो को बचाने की जो कार्य पद्धति है उनको हम सभी को मिल के आगे बढ़ाना है ।
1809 views





