यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के विरोध को महापौर का समर्थन

*यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के विरोध को महापौर का समर्थन*

_यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को पीथमपुर के पास स्थित रामकी फैक्ट्री में नष्ट करने की योजना का विरोध जोर पकड़ रहा है। अब इस विरोध को इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव का भी समर्थन मिल गया है।_

_महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस मामले पर गंभीरता से पुनर्विचार की आवश्यकता जताई है। उन्होंने कहा कि शासन स्तर के अधिकारियों से चर्चा करके इस प्रक्रिया पर रोक लगाने और अदालत से इस विषय पर पुनर्विचार की अपील की जा सकती है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पीथमपुर की जनता के विचारों और चिंताओं को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।_

2211 views