जब तक सूरज-चांद रहेगा, मनमोहन तेरा नाम रहेगा,” एआईसीसी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह कांग्रेस नेताओं की ओर से अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से शुरू हुई। फूलों से सजे वाहन में सिंह का पार्थिव शरीर जुलूस के रूप में “मनमोहन सिंह अमर रहे” के नारों के बीच कांग्रेस मुख्यालय से रवाना हुआ। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ-साथ सिंह के सैकड़ों शुभचिंतक भी साथ-साथ चल रहे थे और इस दौरान हवा में ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, तब तक तेरा नाम रहेगा’ के नारे गूंज रहे थे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी सिंह के रिश्तेदारों के साथ जुलूस में शामिल हुए।






