मनमोहन सिंह से संघर्ष और सफलता का सबक ले सकती है नई पीढ़ी : मोदी

मनमोहन सिंह से संघर्ष और सफलता का सबक ले सकती है नई पीढ़ी : मोदी*
पीएम मोदी ने सिंह के निधन को राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा, विभाजन के उस दौर में बहुत कुछ खोकर भारत आना और यहां हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करना, सामान्य बात नहीं है। अभावों में संघर्षों से कैसे ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं, उनका जीवन ये सीख भावी पीढ़ी को देता है। नेक इंसान और विद्वान अर्थशास्त्री के रूप में वे हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने अर्थशास्त्री के रूप में भारत सरकार में कई पदों पर सेवाएं दीं। आर्थिक उदारीकरण की नींव रखी। जनता व देश के विकास के प्रति उनका समर्पण हमेशा सम्मान से देखा जाएगा। डॉ. सिंह का जीवन ईमानदारी, सादगी का प्रतीक था। सौम्यता, बौद्धिकता उनकी पहचान रही।

2479 views