सब्जी काटने वाले चाकू से बाइपास सर्जरी नहीं होती’कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर जगदीप धनखड़ का तंज*
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को महिला पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र में मीडिया के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मीडिया से जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने की अपील की। यह भी कहा कि मीडिया ही लोगों तक पहुंचने का एकमात्र साधन है। उन्होंने अपने खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर भी प्रतिक्रिया दी और पूर्व पीएम चंद्रशेखर के एक बयान का उल्लेख किया।धनखड़ ने आगे कहा कि एक बार चंद्रशेखर ने कहा था कि सब्जी काटने वाले चाकू से बाइपास सर्जरी कभी मत करो। अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि वह तो सब्जी काटने का चाकू भी नहीं था। मेरा नोटिस जिसने लिखा, उसके चाकू पर जंग लगा हुआ था। जल्दबाजी थी। मैं पढ़कर दंग रह गया। उन्होंने आगे कहा कि मुझे यह जानकार आश्चर्य है कि आप में से किसी ने भी इसे नहीं पढ़ा है। अगर आप पढ़ते तो आपको कई दिनों तक नींद नहीं आती।






