नेहरू नहीं चाहते थे कि आंबेडकर संविधान सभा का हिस्सा बनें, बाबासाहेब को लेकर मुख्यमंत्री योगी का कांग्रेस पर जोरदार हमला

नेहरू नहीं चाहते थे कि आंबेडकर संविधान सभा का हिस्सा बनें, बाबासाहेब को लेकर मुख्यमंत्री योगी का कांग्रेस पर जोरदार हमला*
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर दलितों और वंचितों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास तुष्टीकरण के आधार पर दलितों और वंचितों को उनके अधिकारों से वंचित करने का रहा है। सीएम योगी ने जवाहर लाल नेहरू पर भी निशाना साधा और कहा कि वे नहीं चाहते थे कि बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर संविधान सभा का हिस्सा बनें।सीएम ने कहा, ‘तुष्टीकरण के आधार पर देश को विभाजन की कगार पर पहुंचाने का काम कांग्रेस ने किया। जवाहर लाल नेहरू नहीं चाहते थे कि बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर संविधान सभा का हिस्सा बनें।’

1742 views