सर्वधर्म सद्भाव लिये क्षीरसागर अतिउत्तम है – बिशप थाॅमस

सर्वधर्म सद्भाव लिये क्षीरसागर अतिउत्तम है – बिशप थाॅमस

इंदौर 24 दिसंबर | अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त क्षीरसागर राष्ट्रीय पत्रिका के क्रिसमस विशेषांक का विमोचन डायोसिस ऑफ इंदौर के बिशप थॉमस मैथ्यू साहब ने किया | इस अवसर पर विश्व कल्याण अनुष्ठान केंद्र नामक दिव्य आश्रम के प्रणेता एवं क्षीरसागर के प्रधान संपादक पूज्य गुरुदेव पं.डॉ.भरत कुमार ओझा “भानु”,क्षीरसागर राष्ट्रीय पत्रिका की प्रबंध संपादक डॉ.श्रीमती सपना ओझा एवं प्यारी बिटिया आर्या ओझा ने संपूर्ण आश्रम एवं क्षीरसागर की ओरसे पूज्यनीय बिशप थॉमसजी का आत्मीय अभिनंदन किया |

बिशप महोदय ने भी क्रिसमस महापर्व एवं न्यू ईयर की समस्त शुभकामनाएँ व्यक्त की | अपने हार्दिक उद्गार में आपने कहा कि- “सर्वधर्म सद्भाव के पवित्र उद्देश्य को लिये हुए क्षीरसागर की प्रकाशन श्रृंखला अतिउत्तम है | ऐसे प्रकाशनों की भूरी-भूरी प्रशंसा एवं प्रोत्साहन अवश्य होना ही चाहिये |”

1943 views