23 फरवरी को होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, आईसीसी ने जारी किया शेड्यूल*
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी हुआ। टूर्नामेंट 19 फरवरी को कराची में शुरू होगा और फाइनल मैच 9 मार्च को लाहौर या दुबई में हो। टूर्नामेंट में 8 टीमों के बीच 15 मैच खेले जाएंगे। सभी मुकाबले पाकिस्तान और दुबई में होंगे। पाकिस्तान में रावलपिंडी लाहौर और कराची टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे।आठ टीमों के बीच टूर्नामेंट में 15 मैच होंगे। यह मुकाबले पाकिस्तान और दुबई में खेले जाएंगे। पाकिस्तान में रावलपिंडी, लाहौर और कराची 3 ग्राउंड में मैच होंगे। प्रत्येक पाकिस्तान मैदान पर तीन ग्रुप मैच होंगे, जिसमें लाहौर दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा। भारत और पाकिस्तान का मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा।






