124 घण्टे सतत गायन के वर्ल्ड रिकॉर्ड के
लिए दिन-रात गाएंगे 500 कलाकार
*इंदौर।* नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए केकेसी क्लब एवं सांस्कृतिक मीडिया संगीत सेवा सहारा के संयुक्त तत्वावधान मे इंदौर के अभिनव कला समाज सभागार मे 24 से 29 दिसंबर तक 124 घण्टे सतत गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में हर उम्र के 500 नए एवं स्थापित गायक कलाकार अपनी पसंद के गीत कराओके ट्रैक पर गाएंगे। इस अवसर पर 124 सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाओं का सम्मान किया जायेगा।
संस्थान के अध्यक्ष एवं संस्थापक दीपक पाठक ने बताया कि गायन के क्षेत्र मे नए-नए कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाने हेतु केकेसी क्लब एवं संगीत सेवा सहारा हमेशा प्रयासरत रहता है। इस आयोजन को संगीत सेवा सहारा और केकेसी क्लब के फेसबुक पेज से ऑनलाईन प्रसारित किया जायेगा। दुनियाभर से आनलाईन जुड़ने वाले गायक को लिंक के माध्यम से जुड़ना होगा। आयोजन मे किसी भी प्रकार के गीत को आप अपनी पसंद अनुसार गा सकेंगे। आयोजन मे शामिल होने के लिए मोबाइल नंबर 9926561316 पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। लक्की ड्रा एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से 124 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजन को वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक मे शामिल किया जायेगा। श्रोताओं के लिए प्रवेश निशुल्क है।
1675 views





