कांग्रेस का तंज: पीएम मोदी के कुवैत दौरे पर कहा- मणिपुर के लोग इंतजार करते रहे

कांग्रेस का तंज: पीएम मोदी के कुवैत दौरे पर कहा- मणिपुर के लोग इंतजार करते रहे*
कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी कुवैत यात्रा को लेकर जमकर निशाना साधा। सबसे पुरानी पार्टी ने कहा कि लगातार यात्रा करने वाले पीएम कुवैत चले गए हैं, जबकि हिंसा प्रभावित मणिपुर के लोग उनका इंतजार कर रहे हैं। बता दें, प्रधानमंत्री मोदी कुवैत की दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। दो दिनों की यात्रा के दौरान भारत और खाड़ी देश के बीच रक्षा और व्यापार समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है। मोदी कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे, भारतीय श्रमिक शिविर का दौरा करेंगे, भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे और गल्फ कप फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 43 वर्षों में इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है।कांग्रेस के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक तंज कसते हुए पोस्ट किया। उन्होंने कहा, ‘ऐसा है उनका हाल, जैसे मोदी को नहीं मिल रही कोई तारीख, मणिपुर के लोग इंतजार कर रहे, जबकि लगातार यात्रा करने वाले पीएम कुवैत जा रहे हैं।’

2010 views