दिल्ली में केजरीवाल के भ्रष्टाचार को उजागर करेगी BJP

दिल्ली में केजरीवाल के भ्रष्टाचार को उजागर करेगी BJP*
प्रदेश भाजपा ने नुक्कड़ सभाओं के जरिये वोटरों को पक्ष में करने की तैयारी की है। पार्टी ने पूरी दिल्ली में 3800 शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ सभाएं करने का ऐलान किया है। बुधवार को 256 मंडलों के प्रमुख शक्ति केंद्रों से इसकी शुरुआत हुई। इस मुहिम में भाजपा सांसद, विधायक व प्रदेश प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से दिल्ली की स्थानीय समस्याओं के साथ केजरीवाल के भ्रष्टाचार की कहानी को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

1876 views