राजा के वेश में दर्शन देंगे ठाकुरजी, दीपावली पर वृंदावन में अनोखी परंपरा; चौसर खेलकर मनेगा दीपोत्सव*
दीपों का पर्व दीपावली पर हर जगह लक्ष्मी-गणेश का पूजन होता है, भारत में इस दिन अलग अलग परंपराओं का निर्वहन होता है। लेकिन, ब्रज की परंपरा निराली है, यहां भगवान राधा कृष्ण की नगरी वृंदावन में दीपोत्सव का उल्लास दीपदान कर मनाया जाता है।बांकेबिहारी समेत सभी मंदिरों में ठाकुरजी राजा के वेश में भक्तों को दर्शन देंगे। भगवान कृष्ण के मुरली अवतार श्रीहित हरिवंश महाप्रभु के सेवित ठाकुर राधा वल्लभलाल इस दिन चौसर खेल कर दीपावली मनाएंगे। मंदिर में भगवान के सामने राधा कृष्ण के स्वरूप में सेवायत चौसर में पासे फेंककर घंटों हार-जीत का खेल खेलते हैं।






