चिरंजीवी को ANR Award से किया गया सम्मानित*
साउथ स्टार चिरंजीवी को सोमवार को हैदराबाद में प्रतिष्ठित अक्किनेनी नागेश्वर राव (ANR) राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभिनेता को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस पुरस्कार से सम्मानित किया। अक्किनेनी इंटरनेशनल फाउंडेशन ने भारतीय सिनेमा में कलाकारों के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए 2005 में इस पुरस्कार की स्थापना की थी।इस साल इस कार्यक्रम में तेलुगु सिनेमा के दिग्गज और अभिनेता नागार्जुन के पिता अक्किनेनी नागेश्वर राव की 100वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अमिताभ बच्चन को चिरंजीवी को ट्रॉफी और शॉल देकर सम्मानित करते हुए देखा जा सकता है। बिग बी का आशीर्वाद लेने के लिए बेहद भावुक चिरंजीवी उनके सामने झुके और उनके पैर छुए। पुरस्कार स्वीकार करने के बाद चिरंजीवी ने नागार्जुन अक्किनेनी और अमिताभ बच्चन के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई।






