चीन को मिला तगड़ा झटका, भारत के बाद ब्रिक्स के इस देश ने BRI से बाहर होने का किया ऐलान

चीन को मिला तगड़ा झटका, भारत के बाद ब्रिक्स के इस देश ने BRI से बाहर होने का किया ऐलान*
चीन की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए ब्रिक्स के अहम साथी ब्राजील ने एक बड़ा झटका दे दिया है। ब्राजील ने चीन की अरबों डॉलर की महत्वाकांक्षी परियोजना BRI में शामिल न होने का ऐलान किया है। ब्रिक्स देशों के समूह में ब्राजील भारत के बाद दूसरा देश बन गया है जो इस मेगा प्रोजेक्ट का समर्थन नहीं करेगा। अंतरराष्ट्रीय मामलों के लिए राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार सेल्सो एमोरिम ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के नेतृत्व में ब्राजील बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) में शामिल नहीं होगा और इसके बजाय चीनी निवेशकों के साथ वैकल्पिक तरीके तलाशेगा। गौरतलब है कि हाल ही में रूस के कजान में ब्रिक्स देशों की बैठक हुई थी।

1608 views