यूपी में राहुल गांधी ने सपा के लिए साफ किया रास्ता.इसलिए मैदान से हटी कांग्रेस; बेहद सोच समझकर उठाया कदम

यूपी में राहुल गांधी ने सपा के लिए साफ किया रास्ता.इसलिए मैदान से हटी कांग्रेस; बेहद सोच समझकर उठाया कदम*
कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों और सपा की अंदरूनी आशंकाओं को खारिज करने के लिए उपचुनाव के मैदान से हटने का फैसला किया। इंडिया गठबंधन के दिल्ली के सूत्र बताते हैं कि हरियाणा चुनाव में अखिलेश यादव ने मैदान में न उतरने की राहुल गांधी की बात मानी। एवज में राहुल गांधी ने भी यूपी के रण में न उतरकर सपा के लिए रास्ता साफ कर दिया। लोकसभा चुनाव में सपा जहां 37 सीटों के साथ यूपी की सबसे बड़ी पार्टी बनी, वहीं कांग्रेस भी एक से बढ़कर छह सीट पर पहुंच गई।

3082 views