हाई कोर्ट के आदेश के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईदगाह कमेटी, अलग-अलग सुनवाई की कर रही मांग

हाई कोर्ट के आदेश के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईदगाह कमेटी, अलग-अलग सुनवाई की कर रही मांग*
श्रीकृष्ण जन्मस्थान से जुड़े सभी मामले एक साथ सुने जाने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के विरुद्ध शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। शुक्रवार को एक अपील दायर कर उसने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। उसका कहना है कि हाई कोर्ट ने विधि विरुद्ध आदेश दिया है। उच्च न्यायालय ने 23 अक्टूबर को आदेश जारी कर कहा था कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले से जुड़े सभी 15 वादों की एक साथ सुनवाई होगी। शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी सभी की अलग-अलग सुनवाई की मांग कर रही है।कमेटी का तर्क है कि पहले भी स्थानीय न्यायालय में सभी वादों की अलग-अलग सुनवाई हुई है। सभी मुकदमों के वादी अलग हैं। उनके अलग वाद हैं और उन सभी की प्रार्थनाएं अलग हैं। उन्होंने वाद में सुविधा भी अलग मांगी हैं। ऐसे में उन्हें एक साथ कैसे सुना जा सकता है।

1675 views