अगले वर्ष जून से 5जी सेवाएं देने लगेगी बीएसएनएल

अगले वर्ष जून से 5जी सेवाएं देने लगेगी बीएसएनएल*
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अगले वर्ष मई तक सरकारी कंपनी बीएसएनएल की 4जी सेवा पूरी तरह से शुरू हो जाएगी। जून 2025 से ही 5जी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। अमेरिका- भारत रणनीतिक भागीदारी फोरम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 13 अक्टूबर तक बीएसएनएल ने 4जी से जुड़े 38,300 न्येस स्टेशन तैयार कर दिए हैं। अगले वर्ष अप्रैल-मई तक यह आंकडा एक लाख तक पहुंच जाएगा। भारत ने सबसे तेजी से 5जी सेवाओं का विस्तार किया है और 22 महीने में 4.5 लाख टावर स्थापित कर दिए हैं। यह टावर देश की करीब 80 प्रतिशत आबादी को कवर कर रहे हैं।

1675 views