मोदीनॉमिक्स भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अभिशाप’, पीएम मोदी पर जमकर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे*
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उनके ‘बासी व्याख्यान’ जो वही पुरानी बातें दोहराते हैं, देश की अर्थव्यवस्था के हर पहलू को प्रभावित करने वाली उनकी ‘पूरी तरह विफलताओं’ को नहीं छिपा सकते। उन्होंने कहा, मोदीनॉमिक्स भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अभिशाप है। उन्होंने घरेलू ऋणग्रस्तता, मूल्य वृद्धि और विनिर्माण क्षेत्र की समस्याओं जैसे मुद्दों को उठाते हुए दावा किया कि मेक इन इंडिया पूरी तरह विफल हो गया है।






