विनेश फोगाट का दावा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया था, लेकिन मैंने बात नहीं की; क्योंकि

विनेश फोगाट का दावा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया था, लेकिन मैंने बात नहीं की; क्योंकि
भारत की पूर्व महिला पहलवान विनेश फोगाट पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल मुकाबले के दिन उनका वजन थोड़ा सा ज्यादा पाया गया और उनको अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद वे टूट गई थीं। ऐसे में क्या उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया था? इसका जवाब है- हां। इसका खुलासा खुद विनेश फोगाट ने किया है, लेकिन उन्होंने पीएम मोदी से बात नहीं की थी। इसके पीछे का कारण ये था कि वे चाहती थीं कि जो भी बात प्रधानमंत्री से होगी, उसकी रिकॉर्डिंग वे खुद भी करेंगी। इस शर्त को इंडियन ऑफिशियल्स ने नहीं माना तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया।

1675 views