अरविंद केजरीवाल को मिल गया नया ठिकाना, अपनी सीट पर ही डेरा

अरविंद केजरीवाल को मिल गया नया ठिकाना, अपनी सीट पर ही डेरा*
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक दो दिन में सरकारी आवास खाली करने जा रहे हैं। केजरीवाल के लिए नए घर की तलाश पूरी हो गई है। आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने बताया कि वह नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र स्थित एक घर में परिवार के साथ शिफ्ट होने जा रहे हैं। केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद कहा था कि वह नवरात्रि के दौरान सीएम आवास खाली कर देंगे।आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के लिए पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपना घर देने की पेशकश की थी। कई विकल्पों पर विचार किया गया। अब नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में स्थित एक मकान को उनके नए आवास के रूप में चुना गया है। उन्होंने बताया कि केजरीवाल एक-दो दिन में ही मुख्यमंत्री आवास खाली करने जा रहे हैं। वह पूरे परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं।

1675 views