अयोध्या में नवरात्र पर मांस की बिक्री पर बैन, योगी सरकार ने लगाई पाबंदी; अफसरों को निर्देश जारी*

अयोध्या में नवरात्र पर मांस की बिक्री पर बैन, योगी सरकार ने लगाई पाबंदी; अफसरों को निर्देश जारी*
नवरात्र पर अयोध्या जिले में तीन अक्टूबर से मांस, मुर्गा, मछली आदि की दुकानें बंद रहेंगी। प्रतिबंध 11 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। यह जानकारी सहायक आयुक्त खाद्य-दो मानिकचंद्र सिंह ने दी। उनके अनुसार यदि रोक के बावजूद मांस का बिक्री व भंडारण किया जा रहा है तो विभाग के टेलीफोन नंबर 05278-366607 पर सूचना दें, जिससे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जा सके।

1809 views