काशी के 14 मंदिरों से हटाई गईं साईं बाबा की मूर्तियां, सनातन रक्षक सेना ने चलाया अभियान

काशी के 14 मंदिरों से हटाई गईं साईं बाबा की मूर्तियां, सनातन रक्षक सेना ने चलाया अभियान*
काशी के देवालयों में साईं की मूर्ति नहीं रहेगी। सनातन रक्षक सेना द्वारा चलाए गए इस अभियान के बाद बीते तीन दिनों में 14 मंदिरों से साईं की मूर्तियों को हटा दिया गया। सेना ने काशी के ऐसे 28 सनातन मंदिरों की सूची तैयार की है, जहां साईं की प्रतिमाएं हैं। सेना के संरक्षक अजय शर्मा ने बताया कि साईं पूजा से कोई विरोध नहीं है। जिसकी जहां आस्था है, जिसमें आस्था है, पूजा करे लेकिन सनातन धर्म के मंदिरों में साईं की प्रतिमा नहीं रहने दी जाएगी। साईं मुसलमान थे, उनका हिंदू मंदिरों में क्या काम।

1608 views