अखिलभारतीय पल्लीवाल जैन महासभा द्वारा पं.दौलतराम राष्ट्रीय सम्मान की स्थापना

अखिलभारतीय पल्लीवाल जैन महासभा द्वारा पं.दौलतराम राष्ट्रीय सम्मान की स्थापना

जैन धर्म के अति महत्वपूर्ण ग्रन्थ छहढाला के रचनाकार अति प्राचीन कविवर पण्डित दौलतरामजी ने छः ढालों के 95 पदों के माध्यम से जगत को सम्पूर्ण जैन शासन का सार बताया , अखिलभारतीय पल्लीवाल जैन महासभा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्री महेन्द्रकुमारजी जैन ने कहा कि पल्लीवाल गौत्र में जन्में पण्डित प्रवर श्री दौलतरामजी स्मृति राष्ट्रीय सम्मान की स्थापना से देश के समर्पित विद्वानों को उचित सम्मान प्राप्त हो सकेगा
मीडिया प्रभारी ज्योतिषाचार्य एम के जैन ने बताया कि एयरपोर्ट रोड स्थित श्री सुमतिधाम परिसर मे आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मे विश्व के एक मात्र जैन गणितज्ञ प्रोफेसर डॉ अनुपम जैन को निर्णायक मण्डल द्वारा चयन कर राष्ट्रीय सम्मान अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया , डॉ सिद्धार्थ जैन को समाज गौरव , पं श्री जयसेन जैन को वरिष्ठ गौरव सम्मान के अलावा समाज की 50 प्रतिभाओं एवं पर्यूषण पर्व पर किये गये व्रत के लिये ऋषभकुमार जैन सहित तपस्वियों का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर किया गया ,
पण्डित दौलतरामजी कृत छहढाला ग्रन्थ के पुनः प्रकाशन के पुण्यार्जक सुमतप्रकाश सुधा जैन , अन्य पुण्यार्जक अनिलमधु जैन , श्रीमती कमलेश सुदर्शन जैन , राजीवरतन जैन , पी सी जैन श्रीमती किशन जैन परिवार , रत्नेशममता जैन , राजेन्द्रमाया जैन आदि को सम्मानित किया गया , मंगलाचरण नृत्य बेबी दर्शिता एवं तनिषा जैन ने प्रस्तुत किया , कार्यक्रम का संचालन मंत्री इन्द्रकुमार जैन ने किया एवं अध्यक्ष राजेन्द्र जैन ने आभार माना

1675 views