मन की बात’ के 10 साल पूरे, पीएम मोदी ने कहा- करोड़ों श्रोता इस कार्यक्रम के असली सूत्रधार*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। अपने 114वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा आज का एपिसोड भावुक करने वाला है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को 10 साल पूरे हो चुके हैं।बता दें कि मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। 2014 में 3 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम की शुरूआत हुई थी। उस दिन विजयादशमी का दिन था। यह बेहद सुखद संयोग है कि इस बार 3 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन है।






