वैक्सीन प्रबंधन पोर्टल U-WIN का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दी जानकारी

वैक्सीन प्रबंधन पोर्टल U-WIN का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दी जानकारी*
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर में वैक्सीन मैनेजमेंट पोर्टल U-WIN (यू-विन) का उद्घाटन करेंगे। इस पोर्टल को गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगने वाली वैक्सीन का डिजिटल रिकॉर्ड रखने के लिए डेवलेप किया गया है। अभी सरकार इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर संचालित कर रही है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेपी नड्डा ने यह जानकारी दी।

2282 views