*पर्यूषण पर्व पर होगा तत्वार्थसूत्र का वाचन* 
श्री संयोगितागंज दिगंबर जैन समाज छावनी द्वारा पर्यूषण पर्व 8 सितंबर से 18 सितंबर तक मनाया जा रहा है , तदनुसार प्रतिदिन प्रात दशलक्षण पूजन , तत्वार्थसूत्र वाचन सामूहिक सामायिक ‘ प्रवचन एवं रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं
मीडिया प्रभारी ज्योतिषाचार्य एमके जैन ने बताया कि बुधवार 11 सितंबर अष्टमी को भगवान पुष्पदंतनाथजी का निर्वाण कल्याणक एवं मंगलवार 17 सितंबर को श्री वासुपूज्यभगवान का निर्वाण कल्याणक के अवसर पर लाडू अर्पण किए जाएंगे साथ ही प्रतिदिन टीकमगढ़ निवासी बाल ब्रह्मचारी श्री संजय भैयाजी के दस धर्म क्षमा , मार्दव , आर्जव , सत्य , शौच , संयम , तप , त्याग , आंकिचन एवं ब्रह्मचर्य विषय पर प्रवचन रात्रि को पंचायती मंदिर में होंगे 13 सितंबर को श्री अनंतनाथ जिनालय में जैन ओलंपिक विषय पर रंगोली द्वारा मंडल विधान एवं पंचायती मंदिर में 18 फीट बाय 28 फीट तखत पर विशाल मंडलजी की रचना होगी
8 सितंबर को उत्तम क्षमा धर्म के अंतर्गत छावनी के दोनों प्राचीन जिनालयों में विधि अनुसार वृहद् शांतिधारा , देवशास्त्र गुरु पूजन , दशलक्षण एवं 16 कारण पूजन हुई , पूजन सामग्री की शोभायात्रा निकाली गई ,
श्री जयसेन जैन एवं श्रीमती कुसुम जैन , श्री शांतिलालजी सुनीलकुमारजी बिलाला परिवार को शांतिधारा का सौभाग्य प्राप्त हुआ , सोमवार को उत्तम मार्दव तप की आराधना एवं ऋषि पंचमी पर छोटे – छोटे बालकों द्वारा किये गये उपवास का पारणा होगा






