मुख्यमंत्री योगी ने ली भाजपा की सदस्यता, बोले- दल से बड़ा देश है

मुख्यमंत्री योगी ने ली भाजपा की सदस्यता, बोले- दल से बड़ा देश है*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम सब दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में यहां सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। हम पहले से ही सदस्य हैं लेकिन पुनः साधारण सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही कैडर आधारित पार्टी है। यह पार्टी वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी और समावेशी स्वरूप बनाने में सफल रही है। भाजपा कार्यकर्ता कह सकता है दल से बड़ा देश है। लखनऊ के विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों व भाजपा के पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ली।उन्होंने कहा कि आमजन में भारतीय जनता पार्टी के प्रति स्वतः स्फूर्त भाव से सम्मान है। वह भाजपा से जुड़ना चाहता है पर जब हम उस तक नहीं पहुंचते हैं तो उसे निराशा होती है। हम सब इस कार्यक्रम के साथ लगेंगे और साधारण सदस्य के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाएंगे।

1876 views