रिलायंस का शेयरधारकों को तोहफा, हर शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर

*रिलायंस का शेयरधारकों को तोहफा, हर शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर*
*मुंबई, 29 अगस्त, 2024:* रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देगा। कंपनी हर शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर देगी। कंपनी की ओर से भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड में की गई फाइलिंग में यह बात सामने आई। कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की जाएगी। इस बाबत बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 5 सितंबर को होगी

1943 views