अभिनय कार्यशाला के लिए इंदौर आए बॉलीवुड अभिनेता इश्तियाक खान का स्वागत

अभिनय कार्यशाला के लिए इंदौर आए बॉलीवुड अभिनेता इश्तियाक खान का स्वागत

इंदौर। अभिनव कला समाज में अनवरत थिएटर ग्रुप द्वारा सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में 40 से अधिक रंगकर्मियों ने अभिनय की बारीकियाँ सीखीं। प्रशिक्षण देने वाले ख्यात अभिनेता इश्तियाक खान लूडो, तमाशा, मैदान, फँस गये रे ओबामा जैसी कई फिल्मों में अभिनय के लिये जाने जाते हैं। अभिनव कला समाज के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, कार्यकारिणी सदस्य सोनाली यादव और नीतेश उपाध्याय ने श्री खान का स्वागत किया एवं इंदौर कला जगत के बारे में चर्चा की।

2077 views