आरक्षण से कोई खिलवाड़ न करें विपक्षी दल : मायावती

आरक्षण से कोई खिलवाड़ न करें विपक्षी दल : मायावती*
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि एससी-एसटी के साथ ओबीसी समाज को भी मिला आरक्षण का संवैधानिक हक डॉ. अंबेडकर के अनवरत प्रयासों का नतीजा है, जिसकी अनिवार्यता और संवेदनशीलता को भाजपा, कांग्रेस व अन्य पार्टियां समझकर कोई खिलवाड़ न करें। बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, कांग्रेस आदि दल आरक्षण के खिलाफ साजिश रच रहे हैं और इसे निष्प्रभावी बनाते हुए खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी आरक्षण में उप-वर्गीकरण के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर इन वर्गों में आक्रोश है।

2077 views