कोर्ट ने सीबीआई को दी मंजूरी, केजरीवाल समेत अन्य लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए मांगा था वक्त

कोर्ट ने सीबीआई को दी मंजूरी, केजरीवाल समेत अन्य लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए मांगा था वक्त*
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े कथित आबकारी घोटाले मामले में व्यक्तियों पर मुकदमा चलाने के लिए आवश्यक मंजूरी हासिल करने के लिए सीबीआई को 15 अतिरिक्त दिन दिए हैं। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने सीबीआई को ये मंजूरी हासिल करने के लिए 27 अगस्त की तारीख तय की। क्योंकि कुछ मामले अभी भी लंबित हैं। बीती आठ अगस्त को न्यायाधीश ने अदालत के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने के बाद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 अगस्त तक बढ़ा दी थी। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाला केस में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। आम आदमी पार्टी की लीगल टीम ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। इसमें बताया गया कि केजरीवाल ने इस मामले में सीबीआई की तरफ से गिरफ्तारी को भी चुनौती दी है

1943 views