बांग्लादेश संकट को लेकर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, बोले- हिंदू-सिख और बौद्ध कोई भी न हो हिंसा का शिकार

बांग्लादेश संकट को लेकर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, बोले- हिंदू-सिख और बौद्ध कोई भी न हो हिंसा का शिकार*
बांग्लादेश में हो रही हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सपा प्रमुख ने भारत सरकार से बांग्लादेश में हो रही हिंसा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार की रक्षा के रूप सख्ती से कदम उठाए जाने की मांग की है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा- ‘कोई भी समुदाय चाहे वह बांग्लादेश का अलग नजरियेवाला बहुसंख्यक हो या हिंदू, सिख, बौद्ध या कोई अन्य धर्म-पंथ-मान्यता माननेवाला अल्पसंख्यक, कोई भी हिंसा का शिकार नहीं होना चाहिए।’ उन्होंने कहा- ‘भारत सरकार द्वारा इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार की रक्षा के रूप में सख्ती से उठाया जाना चाहिए। ये हमारी प्रतिरक्षा और आंतरिक सुरक्षा का भी अति संवेदनशील विषय है।’

1675 views